डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट के लिए कल भरेंगे पर्चा, पढ़ें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को कौशांबी के सिराथू विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के अलावा अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहेंगी। नामांकन से पहले मां का आशीर्वाद लेंगे मौर्य …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को कौशांबी के सिराथू विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के अलावा अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहेंगी।

नामांकन से पहले मां का आशीर्वाद लेंगे मौर्य

मौर्य नामांकन से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेंगे और शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह सुबह करीब 11 बजे मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद भाजपा अध्यक्ष फायर ब्रिगेड के पास होने वाली सभा को संबोधित करेंगे और कौशांबी इंटर कॉलेज स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

गौरतलब है कि सिराथू विधानसभा से उप मुख्यमंत्री का मुकाबला करने के लिये अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगी। पल्लवी की मां कृष्णा पटेल अपना दल कमेरावादी पार्टी की अध्यक्ष हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। सपा ने पल्लवी को केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ उतारकर पिछड़ा कार्ड चल दिया है।

300 प्लस सीटें जीतेगी भाजपा

केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि वह अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि से चुनाव के मैदान में हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता केशव हैं और वे सभी सिराथू का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। चुनाव में भाजपा 300 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने गांव, गरीब, किसान सबके स्वाभिमान और सम्मान के लिए काम किया। अन्य दलों ने परिवार के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि सिराथू की धरती उनके लिए मां की गोद जैसी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: ड्यूटी पर गोंडा गए सिपाही के घर में चोरों ने किया हाथ साफ, जानें…

संबंधित समाचार