बहराइच: उम्मीद टूटी तो सोशल मीडिया पर नाराजगी दिखाने लगे समाज के लोग, जानें पूरा मामला…
बहराइच। समाजवादी पार्टी ने जिले के सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक रामदेव यादव टिकट की दावेदारी में थे साथ ही वह निरंतर जनता की सेवा भी कर रहे थे। इसके बावजूद सपा की ओर से उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इससे यादव …
बहराइच। समाजवादी पार्टी ने जिले के सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक रामदेव यादव टिकट की दावेदारी में थे साथ ही वह निरंतर जनता की सेवा भी कर रहे थे। इसके बावजूद सपा की ओर से उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इससे यादव समाज के लोग काफी नाराज हैं।
जिले में सात विधान सभा सीट हैं। जिनमें बलहा, बहराइच सदर, नानपारा, पयागपुर, महसी, कैसरगंज और मटेरा विधान सभा शामिल हैं। समाजवादी पार्टी ने सभी विधान सभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
कैसरगंज और सदर विधान सभा क्षेत्र में काफी संख्या में यादव समाज के लोग रहते हैं। लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जिले की किसी भी विधानसभा क्षेत्र से यादव बिरादरी को टिकट नहीं दिया गया है। जबकि कैसरगंज के पूर्व विधायक रामतेज यादव सपा से टिकट के दावेदार में प्रमुख थे। वह निरंतर क्षेत्र की जनता में बने रहे।
लोगों की मदद भी करते रहे। लेकिन बुधवार को सपा द्वारा कैसरगंज विधान सभा क्षेत्र से गोंडा निवासी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दे दिया गया। इससे समाज के लोगों में काफी नाराजगी है। यादव समाज के लोग बुधवार शाम से ही सोशल मीडिया के द्वारा अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। जिसमें समाज को दरकिनार कर एक जाति को आगे बढ़ाने और इससे पार्टी को नुकसान होने तक की धमकी दे रहे हैं।
साथ ही कुछ लोग शुरू से साथ रहे हैं और अब भी साथ रहेंगे पोस्ट द्वारा नाराजगी जता रहे हैं। ऐसे में जिले के यादव समाज के लोग किसे मतदान करेंगे, यह आने वाला समय ही बताएगा।
इन लोगों ने डाला पोस्ट
कैसरगंज विधान सभा से पूर्व सपा विधायक रामतेज यादव को टिकट न मिलने पर मनीष यादव, अनिल यादव, विनोद यादव समेत अन्य समाज के लोगों ने पोस्ट डालकर नाराजगी जताई है।
पढ़ें- यूपी चुनाव 2022: अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री जी को भाजपा ने पैदल कर दिया
