वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट बनाने का हुआ खुलासा, पुलिस ने की यह कार्रवाई
वाराणसी। जिले में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का रैपर वदल कर रैपिड कोविड किट बनाने के धंधे का मामला सामने आया है। एसटीएफ की सतर्कता से ये मामला पकड़ा गया है। एसटीएप टीम की जांज में सामने आया है कि पांच अभियुक्तों ने अपने गलत धंधे को इतना आगे बढ़ाया कि उनका नेटवर्क नई दिल्ली, झारखंड, …
वाराणसी। जिले में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का रैपर वदल कर रैपिड कोविड किट बनाने के धंधे का मामला सामने आया है। एसटीएफ की सतर्कता से ये मामला पकड़ा गया है।
एसटीएप टीम की जांज में सामने आया है कि पांच अभियुक्तों ने अपने गलत धंधे को इतना आगे बढ़ाया कि उनका नेटवर्क नई दिल्ली, झारखंड, बिहार, त्रिपुरा, असम और पूर्वांचल तक पहुंच गया। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से नकली रेमडिसिविर इंजेक्शन के अलावा कोविड वैक्सीन और कोविड टेस्ट किट बरामद की है।
धंधा चला रहे छह अभियुक्तों की तलाश जारी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो लोग डिस्टिल वाटर, ग्लूकान डी से कोविड की नकली दवाएं बनाते थे। एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि इस धंधे में शामिल छह लोग अभी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लंका थानाक्षेत्र के तहत नरिया के रोहित नगर कॉलोनी स्थित एक घर में नकली दवा और वैक्सीन बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मकान में छापा मारा तो वहां से पुलिस को नकली रैपर, 10800 नकली रैपिट कोविड टेस्ट किट के अलावा रेमडिसिविर इंजेक्शन आदि बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस बाकी बचे आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- भाजपा और उसकी विचारधारा भारत को ले जा रही है खतरे की ओर
