न्यूजीलैंड में कड़ा नहीं है पृथकवास, भारतीय महिला खिलाड़ियों ने ली राहत की सांस
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में कड़े पृथकवास से गुजरने के बाद भारतीय महिला क्रिकेटरों कों न्यूजीलैंड में ‘ मैनेज्ड आइसोलेशन एंड क्वारंटीन’ (एमआईक्यू) आसान लग रहा है जिसमें वे राहत की सांस लेने के साथ अभ्यास कर पा रहीं हैं। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में सितंबर अक्टूबर में 14 दिन के कड़े पृथकवास में रहना पड़ा …
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में कड़े पृथकवास से गुजरने के बाद भारतीय महिला क्रिकेटरों कों न्यूजीलैंड में ‘ मैनेज्ड आइसोलेशन एंड क्वारंटीन’ (एमआईक्यू) आसान लग रहा है जिसमें वे राहत की सांस लेने के साथ अभ्यास कर पा रहीं हैं। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में सितंबर अक्टूबर में 14 दिन के कड़े पृथकवास में रहना पड़ा था। अब उन्हें क्राइस्टचचर्च में एमआईक्यू बहुत आसान लग रहा है।
ये भी पढ़ें : यादों के झरोखे से…आज ही के दिन टीम इंडिया ने चौथी बार जीता था अंडर-19 विश्व कप का खिताब
खिलाड़ियों के कमरे बड़े हैं जिसमें फिटनेस उपकरणों के लिये पर्याप्त जगह है और कुछ में तो बालकनी भी है। ऑस्ट्रेलिया में खिलाडियों को बहुत छोटे कमरों में रखा गया था। न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले टीम मुंबई में कड़े पृथकवास में रही थी। बाोर्ड के एक अधिकारी ने बताया ,’खिलाड़ी एमआईक्यू में बेहतर महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा के मुरीद हुए पीएम मोदी, वीडियो शेयर कर लोगों से की खास अपील
शनिवार को पृथकवास पूरा होने पर अभ्यास शुरू होगा। कमरों के साथ बालकनी होने से काफी मदद मिली है। खाना भी अच्छा है लेकिन खिलाड़ी एक दूसरे से मिल नहीं सकते।” भारत और न्यूजीलैंड के बीच श्रृंखला नौ फरवरी से शुरू हाोगी।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : सौरव गांगुली ने बताया, मुंबई-पुणे में खेले जाएंगे आईपीएल के सभी मैच
