बहराइच: नामांकन का दौर जारी, नानपारा से दो और पयागपुर से एक प्रत्याशी ने भरा पर्चा
बहराइच। पयागपुर से सपा प्रत्याशी समेत तीन लोगों ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अन्य विधानसभा से किसी ने नामांकन नहीं किया है। जिले में सात विधानसभा सीट पर चुनाव होना है। इसके लिए एक फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। बिना जुलूस के ही प्रत्याशियों ने भरा नामांकन जिला निर्वाचन …
बहराइच। पयागपुर से सपा प्रत्याशी समेत तीन लोगों ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अन्य विधानसभा से किसी ने नामांकन नहीं किया है। जिले में सात विधानसभा सीट पर चुनाव होना है। इसके लिए एक फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
बिना जुलूस के ही प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। पयागपुर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र नानपारा विधान सभा से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से कुलेराज यादव और इंडियन नेशनल कांग्रेस से अब्दुल मोहम्मद सिद्दीकी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके अलावा बलहा, मटेरा, महसी, बहराइच सदर और कैसरगंज विधान सभा से किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बिना जुलूस के ही प्रत्याशी नामां कन पत्र दाखिल करने आए थे। उनके साथ सिर्फ उनके प्रस्तावक ही मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज की पश्चिमी विधानसभा सीट से भरा पर्चा
