कन्नौज: जाग उठा मतदाता, अबकी बार 90 पार का वादा
कन्नौज। आने वाली 20 तारीख को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने लोगों को संदेश दिया कि ” गांव गांव व शहर शहर में यह संदेश पहुंचाना है, 20 फरवरी दिन रविवार को वोट डालने जाना है।” उन्होंने कहा कि मताधिकार सभी …
कन्नौज। आने वाली 20 तारीख को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने लोगों को संदेश दिया कि ” गांव गांव व शहर शहर में यह संदेश पहुंचाना है, 20 फरवरी दिन रविवार को वोट डालने जाना है।” उन्होंने कहा कि मताधिकार सभी का अधिकार है। मतदाता बन लोकतंत्र एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भागेदारी निभाते हुए देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने में महापर्व में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
देश का भविष्य आपके शात प्रतिशत मतदान पर निर्भर। एक-एक वोट बहुमूल्य है एवं निर्णायक भूमिका निभाता है। अपील की कि इस बार शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी लोग अपने घरों से निकलें व मतदान करें। उन्होंने प्रेरक स्लोगन दिया कि ” जाग उठा कन्नौज का मतदाता, अबकी बार 90 पार का है वादा”।
उधर, स्वीप गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा देने के क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी न्यायिक तिर्वा गरिमा सिंह एवं प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर विकल्प श्री ने मेहंदीघाट पर आने वाली जनता को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली। उपस्थित नाविकों को भी वोट का महत्व बताकर मतदान के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: भाजपा विधायक नहीं कर सके पांच साल में कोई ऐसा विकास कार्य जो जनता के बीच जा सकें
