कन्नौज: क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण कर प्रेक्षक ने दिए यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छिबरामऊ/ कन्नौज। विधानसभा निर्वाचन के दौरान पुलिस प्रेक्षक सतीश गजभिए ने कस्बा चौकी इंचार्ज अजब सिंह के साथ छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्रिटिकल बूथ कुंवरपुर बनवारी के प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट नजर आए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव से जानकारी …

छिबरामऊ/ कन्नौज। विधानसभा निर्वाचन के दौरान पुलिस प्रेक्षक सतीश गजभिए ने कस्बा चौकी इंचार्ज अजब सिंह के साथ छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्रिटिकल बूथ कुंवरपुर बनवारी के प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट नजर आए।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव से जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों से भी पूछताछ की। यहां के बाद नगर के जीटी रोड हाईवे पर मैनपुरी जनपद सीमा पर पहुंचे और वहां प्रेमपुर चौकी का निरीक्षण किया। वहां लगाए गए बैरियर को देखने के बाद पुलिस अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दिए।

उधर, सामान्य प्रेक्षक उषा परमार ने नगर के हीरालाल इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, नगर पालिका परिषद, गर्ल्स इंटर कॉलेज और डायट परिसर स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: जाग उठा मतदाता, अबकी बार 90 पार का वादा

संबंधित समाचार