जौनपुर में जेपी नड्डा समेत तीन के खिलाफ वाद दर्ज, यह है मामला…
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दीवानी न्यायालय के एक अधिवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और मेघालय में पशुपालन मंत्री सनबोर शुलई के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगाया है। पशुपालन मंत्री ने दिया था विवादित बयान: याचिकाकर्ता अधिवक्ता …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दीवानी न्यायालय के एक अधिवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और मेघालय में पशुपालन मंत्री सनबोर शुलई के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगाया है।
पशुपालन मंत्री ने दिया था विवादित बयान: याचिकाकर्ता
अधिवक्ता ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर विकास कुमार की कोर्ट में वाद दर्ज कराया है। कोर्ट ने शहर कोतवाली से रिपोर्ट तलब की है। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक भारद्वाज ने वाद दर्ज कराया कि वह कि समाचार चैनलों में रुचि रखते हैं। 31 जुलाई 2021 की रात वह साथियों के साथ घर में टीवी पर समाचार देख रहे थे। आरोप है कि मेघालय के पशुपालन मंत्री यह बयान दे रहे थे कि चिकन, मटन और मछली की जगह बीफ खाएं।
यह भी पढ़ें; लखनऊ: महिला IAS के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी पूर्व पति ने भी किया पलटवार
बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने उन पर नहीं लिया एक्शन
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष ने पशुपालन मंत्री के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की और न ही उनको निलंबित किया गया। जन सामान्य धारणा है कि केंद्रीय सरकार बहुसंख्यक हिंदुओं के मतों पर ही सत्ता में आई है। पशुपालन मंत्री के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द भी खराब हुआ। सीजेएम कोर्ट ने थाना कोतवाली से इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज है या नहीं की रिपोर्ट तलब की है।
यह भी पढ़ें; लखनऊ: मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में आरोपी पुलिसवालों को कोर्ट ने जेल से किया तलब
