बरेली: बीडीए की सख्ती के बाद 21 डाउन टाउन रेस्टोरेंट बंद, नोटिस चस्पा
बरेली,अमृत विचार। सौ करोड़ की टैक्स चोरी का आरोपी शराब कारोबारी की ऊंची पहुंच अब काम नहीं आ रही है। साम्राज्य पर आंच आने लगी है। बीडीए में अभी कार्यवाई की फाइल ही तैयार हो रही है और प्रशासन का मूड भांप पर आवंटी ने खुद ही अस्थाई निर्माण को हटाना शुरू कर दिया है। …
बरेली,अमृत विचार। सौ करोड़ की टैक्स चोरी का आरोपी शराब कारोबारी की ऊंची पहुंच अब काम नहीं आ रही है। साम्राज्य पर आंच आने लगी है। बीडीए में अभी कार्यवाई की फाइल ही तैयार हो रही है और प्रशासन का मूड भांप पर आवंटी ने खुद ही अस्थाई निर्माण को हटाना शुरू कर दिया है। मंगलवार तक रेस्टोरेंट के बाहर लगी अस्थाई दीवार को खुद ही हटा लिया है।
बीडीए की कार्यवाही में ध्वस्तीकरण शामिल है। इसका पालन किस स्तर तक होगा यह तो वक्त बताएगा लेकिन मौजूदा समय में बीडीए नियमानुसार कार्यवाई करने को तैयार है। बीडीए की ध्वस्तीकरण कार्यवाई में जेसीबी चलेगी तो निर्माण टूटेगा और नुकसान भी होगा। अब यह नुकसान जितना कम हो सके उसके लिए आवंटी अपनी तरफ से ही अवैध निर्माण को हटा रहा है।
इस कड़ी में गुरुवार को बार के बाहर लगी लकड़ी की दीवार को हटा लिया गया। इस दीवार के बाहर वाहन खड़े किए जाते थे और गेट खोलकर अंदर आते थे। लकड़ी की यह दीवार लोहे के एंगिल पर लगाई गई थी। आसपास के लोगों ने भी देखा कि कुछ लोग आए और एंगिल पर लगी दीवार को काटकर वाहन पर लादकर ले गए।
इसके बाद बार रेस्टोरेंट के गेट को बंद करके बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि बार बंद है। बार बंद होने से आसपास के लोगों में खुशी है क्योंकि रात रात भर यहां वाहनों का आना जाना और शोर रहता था। अफसरों के बीच मनोज जायसवाल की ऊंची पहुंच के चलते स्थानीय अफसर भी उसी के कृपा पात्र बने थे इससे जनता की वाजिब बात नहीं सुनी जा रही थी।
अब उनके चेहरे पर राहत के भाव देखे जा सकते हैं। बीडीए में आगे की कार्यवाई के लिए फाइल तैयार की जा रही है। बता दें कि बुधवार को आरोपी मनोज जायसवाल की पत्नी कनुप्रिया ने बीडीए वीसी से मिलकर अपनी व्यथा बताते हुए भवन पर ध्वस्तीकरण कार्यवाई नहीं करने का आग्रह किया था।
बीडीए वीसी ने उन्हें नियमानुसार कार्यवाई का आश्वासन दिया था। दोपहर को बीडीए कार्यालय से वापस आने के बाद गुरुवार को 21 डाउन टाउन बार-रेस्टोरेंट के बाहर बार बंद की सूचना चस्पा कर दी गई है।
यह भी पढ़े-
