रायबरेली: ननिहाल में विवाहिता ने संदिग्ध हालत में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरायं हरदो गांव में ननिहाल में रह रही विवाहिता ने संदिग्ध हालत में कमरे के भीतर बांस के सहारे गले में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की पड़ताल में जुटी है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोसाईं …
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरायं हरदो गांव में ननिहाल में रह रही विवाहिता ने संदिग्ध हालत में कमरे के भीतर बांस के सहारे गले में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की पड़ताल में जुटी है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोसाईं गांव निवासी प्रिया पटेल की शादी दो वर्ष पूर्व पूरे सुसोक मजरे ममुनी गांव निवासी रंजीत पटेल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही प्रिया अपने ननिहाल क्षेत्र के सरायं हरदो गांव निवासी रामसजीवन पटेल के घर में अपने पति के साथ रह रही थी। वहीं पति परिवार के जीवकोपार्जन के लिए गत पांच महीने से दिल्ली शहर गया हुआ है।
बीती रात प्रिया पटेल खाना खा पीकर कमरे में सोने चली गई। जिसके बाद सुबह देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसके नाना रामसजीवन को अनजानी अनहोनी की आशंका सताने लगी। जिसके बाद उन्होंने बन्द कमरे में लगी जाली से झांककर देखा तो कमरे की छत में लगे बांस से दुपट्टे के सहारे प्रिया का शव लटक रहा था।
यह देख नाना के होश उड़ गए और कुछ देर तक वह अवाक रह गया। जिसके बाद रामसजीवन ने चीख पुकार शुरू कर दी। राम सजीवन को दहाड़े मारकर रोता देख आस-पड़ोस समेत गांव लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की गहनता से पड़ताल की जा रही है। सीओ अशोक सिंह ने भी मौके पर पहुंच जानकारी ली।
पढ़ें- UP Election 2022: चन्द्रशेखर आजाद ने CM योगी पर लगाया आरोप, कहा-एकतरफा चुनाव जीतना चाहते हैं योगी…
