महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका में बनाया रिकॉर्ड, एक महीने में इतने वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोहानिसबर्ग। वाहन विनिर्माता महिंद्रा की दक्षिण अफ्रीका स्थित इकाई ने मासिक बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने देश में अपने वाहनों की बिक्री 18 साल पहले शुरू की थी। नेशनल एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स ऑफ साउथ अफ्रीका (एनएएएमएसए) के मुताबिक महिंद्रा ने जनवरी 2022 में यहां 1,010 वाहन बेचे जो बिक्री का अब तक …

जोहानिसबर्ग। वाहन विनिर्माता महिंद्रा की दक्षिण अफ्रीका स्थित इकाई ने मासिक बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने देश में अपने वाहनों की बिक्री 18 साल पहले शुरू की थी।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स ऑफ साउथ अफ्रीका (एनएएएमएसए) के मुताबिक महिंद्रा ने जनवरी 2022 में यहां 1,010 वाहन बेचे जो बिक्री का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है और 2021 में समान महीने के मुकाबले 77 फीसदी अधिक है।

स्थानीय रूप से विनिर्मित महिंद्रा पिक अप, कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला वाहन बना हुआ है और जनवरी में इस मॉडल की 618 गाड़ियां बिकीं। महिंद्रा साउथ अफ्रीका के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश गुप्ता ने कहा, ”बिक्री के नए रिकॉर्ड से सकारात्मक माहौल बना है और यह उम्मीद है कि यह वर्ष महिंद्रा के लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है।”

संबंधित समाचार