Meteorological Department: आगरा में हुआ 8 डिग्री सेल्सियस तापमान, मौसम विभाग ने लगाया यह अनुमान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले में शनिवार को सुबह फिर घना कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह 10 बजे के करीब धूप निकल आई। धूप निकलने के साथ सर्द हवा चल रही है। तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह बादल छाए 8 बजे के बाद धूप निकल आई। मगर, सर्द …

आगरा। जिले में शनिवार को सुबह फिर घना कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह 10 बजे के करीब धूप निकल आई। धूप निकलने के साथ सर्द हवा चल रही है। तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह बादल छाए 8 बजे के बाद धूप निकल आई। मगर, सर्द हवा भी चल रही है, ऐसे में धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप और तेज हो जाएगी। शाम को शीतलहर चल सकती है, इससे तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को सुबह घना कोहरा छा सकता है। सोमवार को भी कोहरा छाने की आशंका है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

पढ़ें- UP Election 2022: रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस ने अदिति सिंह के खिलाफ डॉ. मनीष चौहान को बनाया प्रत्याशी

संबंधित समाचार