बिगड़ी स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत, फिर वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फेमस सिंगर स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) मुंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में एडमिट हैं जहां पर उनका पिछले 27 दिनों से इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पहले बताया गया कि लता की तबीयत में सुधार हो रहा है लेकिन एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई है। हॉस्पिटल के डॉक्टर ने …

मुंबई। फेमस सिंगर स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) मुंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में एडमिट हैं जहां पर उनका पिछले 27 दिनों से इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पहले बताया गया कि लता की तबीयत में सुधार हो रहा है लेकिन एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

हॉस्पिटल के डॉक्टर ने नई हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि लता जी की तबियत दोबारा से बिगड़ गई है और इस वक्त वह वेंटिलेटर पर है। ऐसे में लता की तबीयत को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है।

बता दें, फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लता मंगेशकर को 6-7 दिन पहले ही डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया था। लेकिन अब फिर सिंगर वेंटिलेटर पर पहुंच गई।

पढ़ें- फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी पर बोले जावेद अख्तर, कहा- अभी फॉर्मल इन्विटेशन भेजा जाना बाकी…

संबंधित समाचार