बरेली: युवक का सिर फोड़ा, कोच व उसके साथियों पर रिपोट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक कोच ने युवक को जिम बुलाकर उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। कोच के कहने पर उसके साथियों ने रॉड से युवक का सिर फोड़ दिया। सुभाषनगर पुलिस ने कोच व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंगानगर कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक कॉलेज …

बरेली,अमृत विचार। एक कोच ने युवक को जिम बुलाकर उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। कोच के कहने पर उसके साथियों ने रॉड से युवक का सिर फोड़ दिया। सुभाषनगर पुलिस ने कोच व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंगानगर कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक कॉलेज में ड्राइवर की नौकरी करते हैं।

वह करीब तीन माह से बदायूं रोड स्थित करगैना चौकी के पास स्थित जिम के भी सदस्य हैं। बताया कि 3 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे जिम कोच अमनदीप ने उन्हें जिम में बुलाया। यहां पर कोच ने झगड़ा किया और उसके साथियों ने पीछे से सिर में लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जितेंद्र ने बताया कि कॉलोनी की एक युवक वे बदायूं रोड पर मोबाइल की दुकान खोली थी।

काफी समय पहले उसी दुकान पर उनकी एक युवती से मुलाकात हुई थी। हालांकि उससे किसी तरह की कोई बातचीत नहीं थी। कुछ समय बाद उस युवती ने भी जिम ज्वाइन कर लिया था। जिसके बाद कोच अक्सर युवती को लेकर जितेंद्र से पूछताछ करते थे और एक-दो बार उसके बारे में अपशब्द भी कहे थे। उसी को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: कवियों ने अपनी कविताओं से वसंत का गुणगान किया

संबंधित समाचार