UP Election 2022: प्रतापगढ़ से राजा भैया के खिलाफ सपा ने गुलशन यादव को मैदान में उतारा…
प्रतापगढ़। जिले की कुंडा सीट से बाहुबली राजा भैया के खिलाफ सपा ने गुलशन यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। गुलशन यादव कुछ दिनों पहले तक राजा भैया के बेहद करीबियों में माने जाते थे। गुलशन यादव ने चुनाव के दौरान खुद अपने और समर्थकों की जान का खतरा बताते हुए प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा …
प्रतापगढ़। जिले की कुंडा सीट से बाहुबली राजा भैया के खिलाफ सपा ने गुलशन यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। गुलशन यादव कुछ दिनों पहले तक राजा भैया के बेहद करीबियों में माने जाते थे। गुलशन यादव ने चुनाव के दौरान खुद अपने और समर्थकों की जान का खतरा बताते हुए प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है।
उनका कहना है कि कुंडा की जनता अब किसी बहकावे में नहीं आएगी और इस बार विकास के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी को वोट करेंगी। उनके मुताबिक जनता ने अपने वोट की ताकत से राजा भैया को सियासत का बाहुबली बनाया था लेकिन इस बार कुंडा में बदलाव होना तय है।
पढ़ें- UP Election 2022: आज आगरा में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी करेंगे चुनाव प्रचार
