कानपुर: बढ़ा सर्दी का असर, ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक से हुईं दो मौत…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चाकलेट दिलाने के बहाने 4 साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। उसके पिता पुलिस कांस्टेबल हैं। उसकी बड़ी बेटी ने देखकर शोर मचाया तो आरोपित मासूम को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। पीड़िता के पिता ने शनिवार को घाटमपुर कोतवाली पहुंचकर दुष्कर्म …

कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चाकलेट दिलाने के बहाने 4 साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। उसके पिता पुलिस कांस्टेबल हैं। उसकी बड़ी बेटी ने देखकर शोर मचाया तो आरोपित मासूम को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। पीड़िता के पिता ने शनिवार को घाटमपुर कोतवाली पहुंचकर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सिपाही ने बताया कि चार फरवरी की शाम को पांच बजे उनकी चार साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी 20 साल कल्लू उर्फ सुरजीत पुत्र चंद्रपाल सिंह बच्ची को चाकलेट दिलाने के बहाने ले गया। बगल में जानवरों वाले हाते में उसने मासूम से मारपीट कर दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुनकर उसकी बड़ी बेटी पहुंची तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

मासूम जमीन पर बेहोश पड़ी थी। बड़ी बेटी और परिजन उसे घर ले गए और फिर घाटमपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद मासूम को कानपुर में भर्ती कराया।

हालत में सुधार होने पर वह शनिवार को घाटमपुर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। सीओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

पढ़ें- बहराइच: पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी को मटेरा विधानसभा से मिला टिकट, सपा ने कैसरगंज सीट से बदला प्रत्याशी

संबंधित समाचार