UP Election 2022 : छंटने लगे सियासी बादल, रोचक होगी जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आशुतोष मिश्र/अमृत विचार। मतदान की तिथि (14 फरवरी) नजदीक आते ही उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं, जबकि खामोशी के बीच लोग मतदान का मन बनाते जा रहे हैं। यानी सियासी तस्वीर से धुंध छंटनी शुरू हो गई है। सभी विधान सभाओं में रोचक मुकाबले के आसार हैं। सदर सीट से भाजपा विधायक रितेश …

आशुतोष मिश्र/अमृत विचार। मतदान की तिथि (14 फरवरी) नजदीक आते ही उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं, जबकि खामोशी के बीच लोग मतदान का मन बनाते जा रहे हैं। यानी सियासी तस्वीर से धुंध छंटनी शुरू हो गई है। सभी विधान सभाओं में रोचक मुकाबले के आसार हैं।

सदर सीट से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता व सपा के यूसुफ अंसारी मैदान में हैं। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच कांग्रेस के हाजी रिजवान और बसपा के इरशाद अहमद अपनी जगह तलाश रहे हैं। मुरादाबाद देहात सीट पर रोचक स्थिति बनी है। यहां से विधायक हाजी इकराम कुरैशी कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में दमखम के साथ मैदान में हैं। सपा उम्मीदवार हाजी नासिर कुरैशी हर वर्ग को साथ लेकर चुनावी किला फतह करने में जुटे में हैं। भाजपा के डॉ. केके मिश्र और बसपा के आकिल परंपरागत मतों को सहेज रहे हैं।

कुंदरकी में विधायक रिजवान ने बसपा उम्मीदवार के रूप में ताल ठोकने से रोचक जंग का नजारा बन गया है। सपा के जिया उर रहमान, कांग्रेस की दरक्शा और भाजपा के कमल कुमार मैदान में हैं। बिलारी के विधायक मोहम्मद फहीम, भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी, बसपा उम्मीदवार अनिल चौधरी के बीच जंग तेज है। अनिल चौधरी पिछली बार रालोद के टिकट पर मैदान में थे। इस बार उनकी मेहनत रंग ला रही है। कांग्रेस की कल्पना सिंह अपना कोण बना रही हैं। लेकिन, यहां बहुत कुछ साफ हो चुका है।

ठाकुरद्वारा में सपा विधायक नवाब जान खान, भाजपा के अजय प्रताप सिंह के बीच जंग हे। बसपा के मुजाहिद, कांग्रेसी सलमा आगा को अपने पर भरोसा है। कांठ में भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह घिरे हैं। सपा प्रत्याशी कमाल अख्तर का पलड़ा भारी होता जा रहा है। कांग्रेसी इसरार और बसपा के मुजाहिद मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें : सियासी पिच पर धुरंधरों के दम से तय होगा सत्ता का सफर

 

संबंधित समाचार