यूपी में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तर प्रदेश में मेडिकल फील्ड में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। यूपी नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस वैकेंसी (UP NHM CHO Recruitment 2022) के तहत कुल 4000 पदों …

उत्तर प्रदेश में मेडिकल फील्ड में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। यूपी नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस वैकेंसी (UP NHM CHO Recruitment 2022) के तहत कुल 4000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। NHM यूपी भर्ती के लिए आवेदन का लिंक एक्टिव है, इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UP NHM की ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20,500/ रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। बता दें कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 04 फरवरी 2022 से शुरू हो गई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी है।

UP NHM CHO Recruitment 2022 के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, अधिकतर आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है। बता दें कि यह भर्तियां कांट्रेक्ट बेसिस पर होंगी और उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

वैकेंसी डिटेल्स

उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर कुल 4000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के तहत जनरल केटेगरी में कुल 1600 सीटों में भर्तियां होंगी। ओबीसी कैटेगरी के लिए 1080 सीटें, आर्थिक रूप से कमजोर यानीनी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 400 सीटें, ऐसी कैटेगरी में 840 सीटें और एसटी के लिए 80 सीटों का भर्तियां की जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट- upnrhm.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Updates पर जाएं।
  • यहां Career Opportunity for Nursing Professionals Recruitment of 4000 Community Health Officers (CHOs) के
  • लिंक पर क्लिक करें।
  • इसमें PROCEED TO REGISTER के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर प्रिंट जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ 28 अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित समाचार