फिरोजाबाद: निर्दलीय प्रत्याशी ने खुद को बेड़ियों में जकड़कर लोगों से मांगा नोट और वोट
फिरोजाबाद। जिले के निर्दलीय प्रत्याशी सीट से रामदास मानव अजब-गजब के हैं, रामदास खुद अपने बदन को बेड़ियों में जकड़कर लोगों से वोट के साथ नोट मांग कर क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। जिससे की मजदूरों को आजादी मिलें। यूपी के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान का चुनाव होना हैं, फिरोजाबाद में …
फिरोजाबाद। जिले के निर्दलीय प्रत्याशी सीट से रामदास मानव अजब-गजब के हैं, रामदास खुद अपने बदन को बेड़ियों में जकड़कर लोगों से वोट के साथ नोट मांग कर क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। जिससे की मजदूरों को आजादी मिलें।
यूपी के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान का चुनाव होना हैं, फिरोजाबाद में चुनाव की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी वोट पाने के लिए सभी लोंगो का मन जितने का प्रयास करने में लगें हैं, वहीं फिरोजाबाद शहर से निर्दलीय प्रत्याशी सीट से रामदास मानव अजब-गजब की हरकतें कर रहे हैं। रामदास खुद अपने बदन को बेड़ियों में जकड़कर लोगों से वोट के साथ नोट मांग कर क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।
रामदास मानव आखिर कौन हैं
रामदास मानव चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों के नेता हैं, निर्दलीय प्रत्याशी का कहना है कि चूड़ी जुड़ाई मजदूरों का शोषण हो रहा है जिस कारण मजदूरों की हालत खराब हो रही है उनकी हालत की सुधार के लिए रामदास मानव निर्दलीय प्रत्याशी सीट से खड़े हैं। उनका चुनाव चिन्ह चूड़ी है, जिसके प्रचार के लिए वह लोगों से मिल रहे हैं और चुनाव के लिए सभी से नोट और वोट मांग रहे हैं।
खुद को भी हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़ के दिया संदेश
रामदास मानव का कहना है कि कारखाने ने मजदूरों को इन बेड़ियों की तरह जकड़ा है, मजदूरों को आजादी मिले। इसलिए उन्होंने खुद को भी हथकड़ी और बेड़ियों से जकड़ के प्रचार के लिए मैंदान पर
उतरे हैं।
