सर्दियों में धूप न मिलने से शरीर में हो जाती है विटामिन-डी की कमी, इन घरेलू खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करने से दूर होगी समस्या…
Vitamin D In Food: हैल्दी बॉडी बैल्दी माइंड का एक प्रतीक होती बै। अगर हम स्वस्थ हैं तो गमारा मन भी खुश रहता है। शरीर के सही विकास और बेहतर इम्यूनिटी के लिए विटामिन-डी बहुत ही जरूरी होता है। बीजी जीवन और बदलते लाइफस्टाइल के चलते लोगों को धूप नहीं मिलती, इससे उनके शरीर में …
Vitamin D In Food: हैल्दी बॉडी बैल्दी माइंड का एक प्रतीक होती बै। अगर हम स्वस्थ हैं तो गमारा मन भी खुश रहता है। शरीर के सही विकास और बेहतर इम्यूनिटी के लिए विटामिन-डी बहुत ही जरूरी होता है।
बीजी जीवन और बदलते लाइफस्टाइल के चलते लोगों को धूप नहीं मिलती, इससे उनके शरीर में विटामिन डी की (Vitamin D Deficiency) कमी होने लगती है, विटामिन डी की कमी के अन्य कई कारण (Vitamin D Deficiency Cause) होते हैं। “सनशाइन विटामिन” के नाम से जाना जानेवाला विटामिन डी, साल के ज्यादातर समय धूप से ही आसानी से मिलता होता है।

सर्दियों के दिनों में जब मौसम उदासीन-सा, कोहरे में डूबा हुआ रहता है तो ऐसे में धूप मिलना मुश्किल हो जाता हैं, जिसके कारण हमें विटामिन डी नहीं मिल पाता। जबकि विटामिन-डी हमारी सेहत के लिए जरूरी होता है।
जब अमृत विचार की केजीएमयू के प्रभात पांडे से बात हुई तो उन्होंने बताया कि विटामिन-डी हमारे शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूती देता है। यह मांसपेशियों, तंत्रिकाओं और इम्यूनिटी सिस्टम को हैल्दी बनाए रखने में भी मदद देता है। विटामिन-डी की कमी से रिकेट्स, ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों के विकार, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कैंसर के होने का खतरा रहता है। सर्दियों में हम विटामिन-डी को कई खाद्य पदार्थों को लेने से इस विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। जैसे-
संतरे का रस

संतरे के रस में विटामिन-डी और सी सबसे ज्यादा पाया जाता है। ज्यादातर लोग अपने ब्रेकफास्ट में एक गिलास ताजा संतरे का रस लेना पसंद करते हैं, क्योंकि यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। बते दें, डिब्बाबंद संतरे के रस के बजाय हमेशा घर पर फलों से ताजे रस निकालकर पीने को ही प्राथमिकता दें।
ओट्स

ओट्स भी अब लोगों के नाश्ते का हिस्सा बनता जा रहा है ओट्स को कभी दूध के साथ कभी नमकीन बनाकर खाते रहिए ये विटामिन डी की कमी को काफी हद तक पूरी करता है।
अंडा

हर दिन एक अंडा खाते हैं तो शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। अंडे की जर्दी में विटामिन डी भरपूर मात्रा में मिलता है। ऐसे में अंडा हड्डियों को मजबूत करने और विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए बेहतरीन विकल्प है।
मीट और फिश

मीट या फिश खाकर भी आप इस कमी को पूरा कर सकते हैं। फिश में आप सैल्मन, टूना या फिर मैकेरल जैसी मछली खाने में चुनें, फिश न खा सकें तो मटन भी आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी करने में मददगार होगा।
मशरूम

सूरज की रोशनी में उगाने के कारण मशरूम में पर्याप्त मात्रा में विटमिन-डी पाया जाता है। मशरूम के अलग-अलग किस्मों में विटमिन-डी की अलग-अलग मात्रा पाई जाती है।
गाय का दूध

गाय का दूध विटामिन डी के साथ साथ कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स है रोजाना एक ग्लास गाय का दूध आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी देगा।
