मुरादाबाद : लोकतंत्र की मजबूती के लिए सोमवार को निकलेगी रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान का संदेश देने के लिए स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन) के माध्यम से चल रहे विशेष अभियान चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सोनकपुर स्टेडियम से बाइक स्कूटी रैली निकलेगी। इसका संयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी करेंगे। स्कूल-कॉलेज …

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान का संदेश देने के लिए स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन) के माध्यम से चल रहे विशेष अभियान चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सोनकपुर स्टेडियम से बाइक स्कूटी रैली निकलेगी। इसका संयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी करेंगे।

स्कूल-कॉलेज के शिक्षकों द्वारा सोनकपुर स्टेडियम से मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। मंगलवार को मानव शृंखला बनाई जाएगी। बुधवार को सोनकपुर स्टेडियम से जन जागरुकता रैली पैदल मार्च निकाला जाएगा। 10 फरवरी को पंचायत भवन में चुनावी पाठशाला व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें स्कूल-कॉलेजों की सहभागिता रहेगी।

मुख्य विकास अधिकारी (नोडल अधिकारी स्वीप) आनंद वर्धन ने बताया कि स्वीप के तहत विशेष अभियान में विभिन्न कार्यक्रम कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। अभियान का मकसद लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है।

संबंधित समाचार