गोरखपुर: स्वर सागर संस्था ने महान गायिका लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, कही यह बड़ी बात
गोरखपुर। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्वर सागर संस्था गोरखपुर ने टाउन हॉल गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया । इस दौरान हाथों में कैंडील जलाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। लता जी के 92वें जन्मदिन पर 92 उनके गाने गाकर महज 23 मिनट 24 सेकंड में …
गोरखपुर। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्वर सागर संस्था गोरखपुर ने टाउन हॉल गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया । इस दौरान हाथों में कैंडील जलाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
लता जी के 92वें जन्मदिन पर 92 उनके गाने गाकर महज 23 मिनट 24 सेकंड में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली स्वर सागर की अध्यक्ष सुनीसा श्रीवास्तव ने बताया कि यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जो शायद कभी पूरी नहीं की जा सकती है।
इस अवसर पर पूर्व मेयर डॉ सत्या पांडे, मनीष सिंह, संजीव खरे, पिंटू श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव,ईशान खरे, निगार खान, हेमा जयसवाल, प्रियंका गुप्ता, समीर जयसवाल, शिवानी मिश्रा, प्रियंका श्रीवास्तव, एकता शुक्ला, वैभव पांडे सहित संस्था के सदस्य व कलाकार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला
