भाजपा को सबक सिखायेगी प्रदेश की जनता: पुनिया
लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन पीएल पुनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे प्रचार का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं, बेरोजगार नौजवानों, किसानों के हित की बात कर रही है, जबकि अन्य …
लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन पीएल पुनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे प्रचार का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं, बेरोजगार नौजवानों, किसानों के हित की बात कर रही है, जबकि अन्य दल विकास के मुद्दे, जनता के मुद्दे, किसान, महिलाओं, बेरोजगार नौजवानों की बात करने के बजाय गर्मी, चर्बी, 80-20 की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा कहती थी कि सरकार बनते ही आलू-प्याज और लहसुन की खरीद भी एमएसपी पर होगी। लेकिन यह वादा हवा-हवाई ही रहा।
यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, तीन लोग जिंदा जले
