राकेश टिकैत ने बीजेपी पर किया बड़ा हमला, कहा- पश्चिमी यूपी में नहीं सफल होंगे भाजपा के मंसूबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। यूपी चुनाव अब अपने पीक पर है। ऐसे में हर दल किसानों के वोट अपने पाले में करना चाहता है।किसानों को मनाने की हर दल कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में किसानों के बड़े संगठन संयुक्त किसान मोर्चा का एक बयान भी सामने आया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेता राकेश टिकैत …

मेरठ। यूपी चुनाव अब अपने पीक पर है। ऐसे में हर दल किसानों के वोट अपने पाले में करना चाहता है।किसानों को मनाने की हर दल कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में किसानों के बड़े संगठन संयुक्त किसान मोर्चा का एक बयान भी सामने आया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी एक बार फिर से जिन्ना, हिंदू मुसलमान के मुद्दे पर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन जनता उसको इस बार ये मैच खेलने नहीं देगी।

राकेश टिकैत ने एक सभा में कहा कि बीजेपी एक विशेष वर्ग को टारगेट करके ये चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि एक सीएम और संत की भाषा संयमित होनी चाहिए। बीजेपी का ये ही काम है कि फूट डालो और राज करो। जनता उनके बहकावे में अब आने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की धोखाधड़ी करने वाली महिला समेत चार आरोपी पकड़े

संबंधित समाचार