नई दिल्ली: कल से केंद्रीय कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम खत्म, ऑफिस से करना होगा काम, नहीं मिलेगी किसी भी तरह की कोई छूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से कई केंद्रीय कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की छूट मिली थी। मगर अब जैसे-जैसे कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई। तो सभी केंद्रीय कर्मचारियों को दफ्तार आने के आदेश जारी कर दिए गए। सभी केंद्रीय कर्मचारियों को कल यानि 7 फरवरी से …

नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से कई केंद्रीय कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की छूट मिली थी। मगर अब जैसे-जैसे कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई। तो सभी केंद्रीय कर्मचारियों को दफ्तार आने के आदेश जारी कर दिए गए। सभी केंद्रीय कर्मचारियों को कल यानि 7 फरवरी से दफ्तर में पहुंचकर काम करना होगा। इतना ही नहीं, इसमें कोई भी कोताई नहीं बरती जाएगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सात फरवरी से सभी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होंगे। इसमें किसी भी तरह की कोई छूट नहीं होगी। कार्यालयों में नियामानुसार काम किया जाएगा।

कार्यालय में काम करते समय फेस मास्क होगा जरुरी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विभागों के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्मचारी कार्यालय के अंदर काम करते हुए फेस मास्क का उपयोग जरुर करें। साथ ही कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जारी रखें। कोरोना महामारी में प्रसार के चलते कार्मिक मंत्रालय ने तीन जनवरी को एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि सचिव स्तर से नीचे के 50 फीसदी कर्मचारियों को 31 जनवरी तक घर से काम करने की अनुमति दी गई है।

संबंधित समाचार