बरेली: सिलेंडर में लगी आग, दो लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक एजेंसी कर्मी ने घर में सिलेंडर की डिलीवरी की। इस दौरान गैस की सप्लाई चेक करने के लिए माचिस की तीली जलाई तो आग लग गई। घर के दो सदस्य झुलस गए। कर्मी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बड़ा हादसा होने से बच गया। रामनगर कॉलोनी निवासी रामचंद्र उर्फ …

बरेली, अमृत विचार। एक एजेंसी कर्मी ने घर में सिलेंडर की डिलीवरी की। इस दौरान गैस की सप्लाई चेक करने के लिए माचिस की तीली जलाई तो आग लग गई। घर के दो सदस्य झुलस गए। कर्मी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बड़ा हादसा होने से बच गया।
रामनगर कॉलोनी निवासी रामचंद्र उर्फ मोनू के घर तीसरी मंजिल पर रेलवे वर्कशॉप में काम करने वाले चंदन किराए पर रहते हैं। चंदन ने गैस सिलेंडर बुक किया था।

रविवार को गैस एजेंसी का एक कर्मी सिलेंडर लेकर उनके घर पहुंचा। चंदन ने सिलेंडर रसोई में रखवा दिया। इसके बाद उन्होंने सिलेंडर में रेगुलेटर लगाया, मगर वह ठीक से नहीं लग पाया। उन्होंने पानी गर्म करने को गैस की सप्लाई चेक करने के लिए माचिस की तीली जलाई। सिलेंडर में तुरंत आग पकड़ ली। कुछ ही देर में रसोईघर से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख लोग दहशत में आ गए। किसी तरह सिलेंडर को खींचकर रसोईघर से बाहर निकाला गया।

जिससे चंदन के दोनों हाथ झुलस गए। पड़ोसी दुकानदार रामाशीष ने भी आग बुझाने की कोशिश की। उनके भी हाथ जल गए। घटना की जानकारी होने पर सिलेंडर देने वाले कर्मचारी धर्मदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाई।

संबंधित समाचार