बरेली: शराब माफिया मनोज जायसवाल के भाई नीरज की तलाश में एसटीएफ
बरेली, अमृत विचार। शराब माफिया और 100 करोड़ की कर चोरी में गिरफ्तार मनोज जायसवाल के साथ-साथ उससे जुड़े लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अजय जायसवाल की गिरफ्तारी होने के बाद अब पुलिस मनोज जायसवाल के भाई को तलाश कर रही है। उसकी तलाश में एसटीएफ की एक टीम ने बरेली में डेरा …
बरेली, अमृत विचार। शराब माफिया और 100 करोड़ की कर चोरी में गिरफ्तार मनोज जायसवाल के साथ-साथ उससे जुड़े लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अजय जायसवाल की गिरफ्तारी होने के बाद अब पुलिस मनोज जायसवाल के भाई को तलाश कर रही है। उसकी तलाश में एसटीएफ की एक टीम ने बरेली में डेरा डाला हुआ है। इसके साथ ही अजय के करीबी एक सीए को एसआईटी ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।
अजय जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद उसने एसआईटी को बताया कि वह तो सिर्फ मोहरा था। असली काम तो मनोज जायसवाल और उसका भाई नीरज करते थे। उनके सारे कामों को एक सीए देखता था। इसके बाद शराब माफिया मनोज जायसवाल और एक सीए की नजदीकियों की पुष्टि उसके पकड़े जाने के बाद वायरल फोटो से हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में भी मनोज के साथ वह हर जगह दिख रहा है। इनामी अजय जायसवाल ने पकड़े जाने के बाद एसआईटी को हैरान करने वाली जानकारियां दी हैं।
उसके मुताबिक सीए सिर्फ नीरज जायसवाल ही नहीं बल्कि शराब से जुड़े कई बड़े कारोबारियों के संपर्क में है। शराब के सिडिकेट में शामिल लोगों में उसकी साझेदारी भी बताई जा रही है। बताया जाता है कि यह सीए अफसरों से उनकी लाइजिनिंग भी करता है। जल्द ही एसआईटी सीए से बातचीत करने के बाद कुछ और लोगों के नाम भी इस मामले में खोल सकती है।
