गोरखपुर: रोडवेज बस और वाहन की भीषण टक्कर, तीन की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के गगहा थाना क्षेत्र में हाटा बाजार के पास सोमवार तड़के राजकीय परिवहन निगम की बस और एक वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन डिपो की जनरथ बस प्रयागराज से गोरखपुर आ …

गोरखपुर। जिले के गगहा थाना क्षेत्र में हाटा बाजार के पास सोमवार तड़के राजकीय परिवहन निगम की बस और एक वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन डिपो की जनरथ बस प्रयागराज से गोरखपुर आ रही थी। उसी समय गोरखपुर से बड़हलगंज की तरफ जा रही स्कॉर्पियो से बस की आमने सामने की भिड़न्त हो गई। इसमें स्कार्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों में से एक की पहचान बड़हलगंज क्षेत्र निवासी राम नारायण साहनी के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल तीन लोगों काे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तीनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बतायी जाती है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बस का चालक और परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गये।

पढ़ें- यूपी चुनाव 2022 : सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद समेत कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

संबंधित समाचार