यूपी चुनाव 2022 : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का कटा टिकट, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
बलिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीते रविवार की रात अपने 45 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। खास बात यह है कि नई लिस्ट में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। पार्टी ने बलिया नगर से विधायक और मंत्री रहे …
बलिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीते रविवार की रात अपने 45 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। खास बात यह है कि नई लिस्ट में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। पार्टी ने बलिया नगर से विधायक और मंत्री रहे स्वरूप शुक्ला को बैरिया से उतारा है। अपनी बयानबाजी के कारण चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
बैरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित जनता से निवेदन है कि मैं 8 फरवरी को निर्दलीय नामांकन करूंगा ।आप सभी अपना आशीर्वाद और हमे प्रदान करें।@BJP4UP @News18India @ANINewsUP @swatantrabjp
— Surendra Nath Singh (@surendradwaba) February 6, 2022
बताया जा रहा है कि 8 फरवरी को सुरेंद्र सिंह नामांकन करेंगे। बैरिया विधानसभा सीट से अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में रहने वाले सुरेंद्र सिंह विधायक हैं। भाजपा के वर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह आरएसएस के पदाधिकारी रहे हैं। उनकी छवि किसी से न दबने वाली है। भरत सिंह के सांसद बनने के बाद पार्टी ने 2017 में उन्हें यहां से टिकट दिया था। भरत फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।
माना जा रहा है कि इस चुनाव में वह भी दावेदारी करेंगे। वर्तमान में बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद हैं। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह की वीरेंद्र सिंह मस्त से भी पटरी नहीं खाती। दोनों की अदावत कई बार सड़कों पर भी दिख चुकी है।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022 : सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद समेत कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
