मुरादाबाद : दूसरी शादी के 15 दिन बाद सीएमओ के चालक ने की आत्महत्या, जानिए क्यों?
मुरादाबाद। सोमवार की सुबह सीएमओ के चालक ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि 55 वर्षीय ड्राइवर ने 15 दिन पहले ही दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव …
मुरादाबाद। सोमवार की सुबह सीएमओ के चालक ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि 55 वर्षीय ड्राइवर ने 15 दिन पहले ही दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग के ड्राइवर 55 वर्षीय भूप सिंह जिला अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में रहता था। सोमवार सुबह भूप सिंह ने जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली, मगर कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि भूप सिंह की विधानसभा चुनाव के चलते डीआईओएस के साथ ड्राइवर के रूप में ड्यूटी लगी थी। भूप सिंह की पत्नी मिथलेश की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भी सीएमओ आफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर है। भूप सिंह ने 15 दिन पहले ही दूसरी शादी की थी। इस उम्र में बच्चों ने दूसरी शादी का विरोध किया था। सुबह भी इसी को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : अलविदा लता दी… बड़े शौक से सुन रहा था जमाना, तुम ही खामोश हो गए दास्तां कहते-कहते
