हरदोई: तमाशा देख राहगीर बोले- ‘जिसकी लाठी, उसकी भैंस’…भाजपा नेता के पुत्र की गलती पर पुलिस ने डाला पर्दा
हरदोई। पुरानी कहावत है कि ‘ जिसकी लाठी, उसकी भैंस’ शहर में रविवार को ऐसा ही एक वाक्या सामने आया। एक भाजपा नेता के पुत्र ने नशे की हालत में सपा प्रत्याशी की गाड़ी मे पीछे से बाइक ठोंक दी। मामला भाजपा जुड़ा हुआ था। इस वजह से एक पल की देर किए बगैर पुलिस …
हरदोई। पुरानी कहावत है कि ‘ जिसकी लाठी, उसकी भैंस’ शहर में रविवार को ऐसा ही एक वाक्या सामने आया। एक भाजपा नेता के पुत्र ने नशे की हालत में सपा प्रत्याशी की गाड़ी मे पीछे से बाइक ठोंक दी। मामला भाजपा जुड़ा हुआ था। इस वजह से एक पल की देर किए बगैर पुलिस का लाव-लश्कर पहुंचा। उसने गलती होते हुए भी भाजपा नेता के पुत्र की गलती पर पर्दा डालते हुए सपा प्रत्याशी की गाड़ी अपने कब्ज़े में ले ली।
दरअसल हुआ कुछ यूं, रविवार की देर शाम हरदोई सदर से सपा प्रत्याशी की गाड़ी कुछ सामान ले कर जा रही थी। घंटाघर रोड पर एक भाजपा नेता और ज़िला पंचायत सदस्य का पुत्र जोकि नशे में बताया गया था। उसने अपनी बाइक सपा प्रत्याशी की गाड़ी में पीछे से ठोंक दी। चूंकि मामला सत्ता से जुड़ा हुआ था। इसकी भनक लगते ही पुलिस का लाव-लश्कर तीन गाड़ियों से मौके पर पहुंच गया।
राहगीरों के मुताबिक गलती होते हुए भी पुलिस ने गलती का सारा ठीकरा सपा प्रत्याशी की गाड़ी के ड्राइवर के सिर फोड़ दिया। नतीजतन पुलिस ने सपा प्रत्याशी की गाड़ी को अपने कब्ज़े में ले लिया। बताया गया है कि सपा प्रत्याशी ने इस बाबत पुलिस से कई बात करनी चाही, लेकिन एक बार भी उनकी बात नहीं सुनी गई। बीच सड़क पर हो रहे इस तमाशे को देखने वाले राहगीर एक ही बात कहते सुने गए कि’ जिसकी सत्ता,उसका सब कुछ ‘।इस तरह का मामला सारे सुर्खियों में रहा।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सुफियान निजामी ने शाहरुख खान के थूकने के विडियो को बताया बेबुनियाद
