मथुरा: स्मृति ईरानी ने किया सपा पर हमला, कहा- दंगों से होती है सपा की पहचान
मथुरा। यूपी चुनाव की रणभेरी बच चुकी है। विभिन्न दलों ने चुनावी गोटी बिछाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को मथुरा पहुंचीं। मथुरा में स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के समर्थन में प्रचार किया और एक जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी …
मथुरा। यूपी चुनाव की रणभेरी बच चुकी है। विभिन्न दलों ने चुनावी गोटी बिछाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को मथुरा पहुंचीं। मथुरा में स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के समर्थन में प्रचार किया और एक जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने सपा पर करारा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार की पहचान केवल एक चीज से होती है और वो है दंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आने के बाद पूरे प्रदेश में अमन-चैन है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार बना नहीं पाएगी, कांग्रेस भी परिदृश्य से गायब है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में गरीबों को मुख्त राशन मिल रहा है, कानून व्यवस्था अच्छी है। बहू-बेटियां सुरक्षित हैं। माफिया जेल में है। प्रदेश का विकास हो रहा है। स्मृति ने कहा कि एक बार और बीजेपी को सेवा का मौका दें, पार्टी आपको कभी निराश नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की जनता से अपील भी की।
यह भी पढ़ें: बरेली: जंक्शन यार्ड में मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरने की संभावना
