जमैका से आई 2 सदस्यीय टीम ने झारखंड के खूंटी और रांची जिले का किया दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची।  झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा, महिला सशक्तिकरण, कृषि स्वयं सहायता समूह प्रणाली आदि पर आधारित डॉक्यूमेंट्री जमैका में दिखाई जाएगी। जमैका से आई 2 सदस्यीय टीम ने झारखंड के खूंटी और रांची जिले का दौरा किया। टीम ने झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों, यहां के आदिवासियों की संस्कृति और उनकी परंपरा, …

रांची।  झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा, महिला सशक्तिकरण, कृषि स्वयं सहायता समूह प्रणाली आदि पर आधारित डॉक्यूमेंट्री जमैका में दिखाई जाएगी। जमैका से आई 2 सदस्यीय टीम ने झारखंड के खूंटी और रांची जिले का दौरा किया।

टीम ने झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों, यहां के आदिवासियों की संस्कृति और उनकी परंपरा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की कार्यप्रणाली, कृषि आदि की जानकारी हासिल की। जमैका के 2 सदस्यीय टीम में कैरोल फ्रांसिस और अरलो फिडलर शामिल थे। दोनों जमैका की जनसंपर्क प्रणाली पीबीसीजे के सदस्य हैं।

जमैका की टीम ने पहले दिन झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को अपने कैमरे में कैद किया। टीम ने खूंटी में दशम फॉल का दृश्य देखा। इसके बाद सिलादोन में वन धन विकास केंद्र के माध्यम से किए जा रहे लाह उत्पाद, पलाश के अंतर्गत विभिन्न उत्पादों के निर्माण कार्य को अपने कैमरे में कैद किया और महिलाओं से उनके जीवन में आए बदलाव पर चर्चा की।

आदिवा ब्रांड के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे पारंपरिक जेवर को भी टीम ने देखा।

ये भी पढ़ें-

प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

संबंधित समाचार