लखनऊ: कोहरे के कारण पलटा शराब लदा ट्रक, एक-एक बोतल बीन ले गये ग्रामीण
लखनऊ। राजधानी में इन दिनों कोहरे का भीषण प्रकोप चल रहा है। घने कोहरे के कारण सुबह के समय में आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। काकोरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता पुल के समीप सोमवार तड़के शराब से लदा एक ट्रक कोहरे में अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि दुर्घटना में जान-माल का कोई नुकसान तो …
लखनऊ। राजधानी में इन दिनों कोहरे का भीषण प्रकोप चल रहा है। घने कोहरे के कारण सुबह के समय में आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। काकोरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता पुल के समीप सोमवार तड़के शराब से लदा एक ट्रक कोहरे में अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि दुर्घटना में जान-माल का कोई नुकसान तो नहीं हुआ, पर आसपास रहने वाले ग्रामीण आबकारी विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण शराब की बोतलें बीन ले गये।
गाजियाबाद से लखनऊ आ रही थी शराब
मामले की जानकारी देते हुए काकोरी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गाजियाबाद से शराब का ट्रक लखनऊ लाया जा रहा था। सुबह तड़के करीब 5 बजे घने कोहरे के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक रोड के साइड में जाकर पलट गया।
मामले की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और आचार संहिता के मद्देनजर आबकारी विभाग को सूचित किया गया। पर शराबका वैध स्टॉक मिला। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही सड़क पर फैली शराब की कई बोतलों को ग्रामीण उठा ले गये। ट्रक को सड़क से हटवा दिया गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
यह भी पढें: 23 साल पहले आज ही के दिन अनिल कुंबले ने एक ही पारी में लिए थे 10 विकेट
