कानपुर: सराफा व्यापारी के यहां आयकर का छापा, मिली तीन करोड़ की अघोषित संपत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। आयकर विभाग की टीम ने रविवार रात को सराफा व्यापारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल के बिरहाना रोड स्थित प्रतिष्ठान सोना चांदी ज्वैलर्स पर छापा मारा। देर रात तक छापेमारी चली। जांच में तीन करोड़ रुपए नगद मिले। एक टीम ने शोरूम तो दूसरी ने सिविल लाइंस स्थित आवास पर छापा मारा। इस दौरान टीम को …

कानपुर। आयकर विभाग की टीम ने रविवार रात को सराफा व्यापारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल के बिरहाना रोड स्थित प्रतिष्ठान सोना चांदी ज्वैलर्स पर छापा मारा। देर रात तक छापेमारी चली। जांच में तीन करोड़ रुपए नगद मिले। एक टीम ने शोरूम तो दूसरी ने सिविल लाइंस स्थित आवास पर छापा मारा।

इस दौरान टीम को कई विसंगतियां मिलीं। कारोबारी के यहां से लगभग तीन करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति मिली। शोरूम में ज्वैलरी के स्टॉक और रिकॉर्ड में कई विसंगतियां मिलीं। सोने चांदी के बर्तन आदि बड़ी मात्रा में मिले। सूत्रों के मुताबिक कई फ्लोर के शोरूम में देर रात तक पड़ताल जारी रही। आमतौर पर आयकर विभाग छुट्टी के दिन छापेमारी नहीं करता।

पिछले कुछ समय से छुट्टी के दिन भी छापेमारी होने लगी हैं। रविवार को सर्राफ के यहां छापा मारकर विभाग ने सबको हैरान कर दिया। इससे पहले भी टीम एक सराफा कारोबारी के यहां रविवार को रेड डाल चुकी है। छापे मारी के दौरान आयकर विभाग को तीन करोड़ रुपए मिले। जिसका कोई संतोषजनक जनक जवाब नहीं मिला। श्रोत न दिखाने पर संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें:-देश की आजादी में ‘जय हिंद’ का नारा देने वाले कौन थे यह शख्स, उत्तराखंड के कुमाऊं से है इनका नाता

संबंधित समाचार