बरेली: वैक्सीनेशन में प्रदेश में बरेली को मिली 7वीं रैंक
बरेली,अमृत विचार। जिले में व्यापक रुप से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में बरेली की स्थिति वैक्सीनेशन को लेकर संतोष जनक रही है। इसका असर भी देखने को मिला है। शासन की ओर से जारी रैंकिंग में प्रदेश में जिले को 7वां स्थान मिला है। हाल ही में विभाग को शासन स्तर से …
बरेली,अमृत विचार। जिले में व्यापक रुप से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में बरेली की स्थिति वैक्सीनेशन को लेकर संतोष जनक रही है। इसका असर भी देखने को मिला है। शासन की ओर से जारी रैंकिंग में प्रदेश में जिले को 7वां स्थान मिला है। हाल ही में विभाग को शासन स्तर से रिपोर्ट भेजी गई है।
शासन की ओर से किस जिले में कितने फीसदी लोगों को सेकेंड डोज लगी है, इसके आधार पर रैंकिंग जारी की गई है। जिले को करीब 33 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष विभाग की ओर से 80 फीसदी लोगों को सेकेंड डोज लगाई गई है।
इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आरएन सिंह के अुनसार अब तक 80 फीसदी लोग दोनों डोज से प्रतिरक्षित हैं। प्रदेश में बरेली को 7वां स्थान वैक्सीनेशन में मिला है, जोकि संतोषजनक है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: मातृत्व-वंदना योजना में घपला, प्रभारी के वित्तीय प्रभार सीज
