बिजनौर : ट्रक के पहिये के नीचे आया बाइक सवार, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। सड़क पर बाइक चढ़ाते समय फिसलने से एक युवक सीमेंट से भरे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही कुचलकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने ट्रक …

बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। सड़क पर बाइक चढ़ाते समय फिसलने से एक युवक सीमेंट से भरे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही कुचलकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को जानकारी दी।

पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार नहटौर के एजेंसी चौराहे के निकट मोहल्ला नोंधा में शुभम पुत्र मनोज (22) निवासी नियामताबाद स्योहारा अपनी बाइक को सड़क पर चढ़ा रहा था। सड़क के किनारे टायर फिसल गया और पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही कुचलकर उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक देशराज पुत्र बलवीर निवासी रसूलपुर जाटान थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को हिरासत में लेते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया, तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

संबंधित समाचार