सीतापुर: केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए दिया जीत का मंत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिधौली/सीतापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को विधानसभा प्रत्याशी के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जीत का मंत्र दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की जड़ है। इसके बिना पार्टी का कोई वजूद नहीं। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि प्रत्येक …

सिधौली/सीतापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को विधानसभा प्रत्याशी के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जीत का मंत्र दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की जड़ है। इसके बिना पार्टी का कोई वजूद नहीं। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने का कार्य करें। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर आज सिधौली के भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी मनीष रावत के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विधानसभा सिधौली भाजपा प्रत्याशी मनीष रावत, जिला मंत्री सुधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे, लक्ष्मी शंकर गिरि, सूर्यबक्स सिंह, पुष्कर गुप्ता, अशोक सिंह, शुभम वर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राज राजेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रामनिवास विश्वकर्मा, अमित मोहन, प्रवीण श्रीवास्तव, सुखपाल सिंह, सुभाष गिरि, ओमकार पांडेय, अभिषेक सिंह, रंजीत सिंह, जयपाल शर्मा, नवनीत पाण्डे, दिलीप निगम, अमरेन्द्र राजपूत, अभिषेक सिंह, वंदन सिंह, किशोरी लाल गौतम, कल्लू सिंह, गया बक्स, आलोक तिवारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सपा प्रत्याशी के साथ उनके 150 समर्थकों पर केस दर्ज

संबंधित समाचार