बरेली: मतदाता जागरुकता रैली निकाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। बरेली कॉलेज के विधि संकाय के तत्वाधान में पैरा लीगल वॉलंटियर्स और एनएसएस छात्र यूनिट 2 की ओर से सोमवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई, जिसे प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने रवाना किया। रैली बरेली कॉलेज से रोडवेज, नावल्टी चौराहा, अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, संजय कम्युनिटी हाल होते हुए कॉलेज में समाप्त …

बरेली। बरेली कॉलेज के विधि संकाय के तत्वाधान में पैरा लीगल वॉलंटियर्स और एनएसएस छात्र यूनिट 2 की ओर से सोमवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई, जिसे प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने रवाना किया। रैली बरेली कॉलेज से रोडवेज, नावल्टी चौराहा, अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, संजय कम्युनिटी हाल होते हुए कॉलेज में समाप्त हुई।

रैली में शामिल वॉलंटियर्स ने सभी से 14 फरवरी को मतदान करने की अपील की। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर डा. श्यामपाल मौर्य, विधि विभाग प्रभारी डा. प्रदीप कुमार, एडवोकेट टीडी भास्कर, लेफ्टिनेंट डा. बीनम सक्सेना, एनएसएस अधिकारी डा. यशार्थ गौतम, डा. विकास शर्मा, नीता सिंह, वॉलंटियर्स भूपेंद्र कुमार, रजनीश सिंह, वंश चतुर्वेदी, सौम्या यादव, सन्नी कन्नौजिया, तान्या व अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

Valentine Week: उफ्फ ये गर्मी! माथे से पोंछते पसीने के अंदाज ने छीन लिया दिल

संबंधित समाचार