कन्नौज: बेटे की पिटाई से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज
छिबरामऊ (कन्नौज)। जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी वृद्ध का बेटे से राशन की दुकान को लेकर झगड़ा हुआ। बेटे द्वारा की गई मारपीट में वृद्ध पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस …
छिबरामऊ (कन्नौज)। जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी वृद्ध का बेटे से राशन की दुकान को लेकर झगड़ा हुआ। बेटे द्वारा की गई मारपीट में वृद्ध पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी माधव सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र राजाराम 1972 से लगातार ग्रामसभा दिलावरपुर की राशन की दुकान का संचालन करता चला आ रहा था जिसको लेकर बेटा मनोज कुमार एवं पिता में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इसी बात को लेकर 30 जनवरी को झगड़े के दौरान गुस्से में आकर बेटे मनोज ने वृद्ध पिता पर बैटरी से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन कई दिनों से गुरसहायगंज व फर्रुखाबाद समेत कई अन्य जगह पर निजी अस्पताल में इलाज कराते रहे। सोमवार को मृतक की पत्नी विमला देवी ने अपने बेटे देवेंद्र के साथ थाने पहुंचकर अपने बड़े बेटे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वृद्ध को सीएचसी भेज दिया। वहां देखते ही डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए मृतक के एक बेटे को हिरासत में लिया। जबकि मुख्य आरोपी पिता की मौत के बाद से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, किसानों को मुफ्त बिजली समेत किए ये वादे
