मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हादसे का शिकार हुआ 50 वर्षीय वीर बहादुर सिंह संभल के असमोली थाना क्षेत्र …

मुरादाबाद। तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

हादसे का शिकार हुआ 50 वर्षीय वीर बहादुर सिंह संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बड़ा बिजली घर के पास रहता था। पांच फरवरी को सुबह करीब 10:30 बजे अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के जोया में सम्राट होटल के सामने उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। परिजनों ने घायल को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया था जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : वोट डालने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बाराती

संबंधित समाचार