बहराइच: सपा का टिकट वापस कर मो. रमजान ने थामा कांग्रेस का हाथ, श्रावस्ती से लड़ेंगे चुनाव
बहराइच। समाजवादी पार्टी (सपा) का टिकट वापस करने वाले मोहम्मद रमजान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अब मोहम्मद रमजान श्रावस्ती विधानसभा से सपा प्रत्याशी असलम राइनी के सामने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सपा ने पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद रमजान को बहराइच जिले के मटेरा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन सपा …
बहराइच। समाजवादी पार्टी (सपा) का टिकट वापस करने वाले मोहम्मद रमजान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अब मोहम्मद रमजान श्रावस्ती विधानसभा से सपा प्रत्याशी असलम राइनी के सामने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सपा ने पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद रमजान को बहराइच जिले के मटेरा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था।
लेकिन सपा नेता ने मटेरा विधानसभा से चुनाव की तैयारी ना होने तथा श्रावस्ती विधानसभा से चुनाव तैयारी करने की बात कहते हुए सपा का टिकट वापस कर दिया था। ऐसे में सपा ने मटेरा विधानसभा से पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह की पत्नी मारिया शाह को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि श्रावस्ती विधानसभा से सपा के टिकट पर बसपा से आए विधायक असलम राइनी को टिकट दिया है। ऐसे में नाराज सपा नेता मोहम्मद रमजान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
कांग्रेस ने हाजी रमजान को श्रावस्ती विधान सभा से टिकट दिया है। ऐसे में श्रावस्ती विधान सभा से सपा के असलम राइनी का मुकाबला कांग्रेस के मोहम्मद रमजान और भाजपा प्रत्याशी राम फेर पाण्डे से होगा। ऐसे में श्रावस्ती विधानसभा से चुनाव दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: शादी की खुशियों के बीच मचा कोहराम, टेंट हाउस के मजदूर की संदिग्ध हालत में हुई मौत
