अमरोहा में सीएम योगी बोले- 2017 से पहले प्रदेश में होते थे दंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार यूपी का चुनाव देश और दुनिया की नजर में है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते थे, अराजकता का माहौल था और व्यापारी पलायान करते थे। लेकिन, जब से भाजपा सरकार आई …

अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार यूपी का चुनाव देश और दुनिया की नजर में है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते थे, अराजकता का माहौल था और व्यापारी पलायान करते थे। लेकिन, जब से भाजपा सरकार आई तब से व्यापारी पलायन के बजाए प्रदेश में निवेश कर रहा है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ हेलीकॉप्टर से पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर उतरे। इसके बाद वह कार से पपसरा गांव स्थित एएस मैरिज हाल में जनसभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले चारों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। इसके बाद उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 2017 से पहले प्रेदश में गुंडा राज कायम था। व्यापारी लोग पलायन करते थे। कर्फ्यू लगाना पड़ता था। लेकिन, जब से भाजपा सरकार आई है तब से कर्फ्यू नहीं, बल्कि कांवड़ यात्राएं निकाली जाती हैं।

कोरोना के सामने दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें पस्त हो गईं। लेकिन, मोदी सरकार के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने वैक्सीन की खोज की। विधानसभा चुनाव के समय तीसरी लहर आकर भी चली गई। लेकिन, वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कोरोना वैक्सीन के प्रति दुष्प्रचार करते थे, उनको जवाब देने का समय आ गया है। पिछली सरकारें सड़कों, राशन का पैसा हड़प लेती थीं या फिर यह पैसा इत्र वाले मित्र के घर चला जाता था। जिसको सरकार ने ढूंढकर निकाला है। लेकिन, भाजपा सरकार में हर गरीब को मकान, सब को राशन मिल रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व मंत्री स्व. चेतन चौहान का जिक्र भी किया। कहा कि यहां की जनता ने 2017 में चेतन चौहान को विजय दिलाई थी। हालांकि कोरोना काल में वह असमय हमारे बीच से चले गए।

ये भी पढ़ें : सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर का डांस करते वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार