अमरोहा : सड़क दुर्घटना में सेल्समैन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सड़क दुर्घटना में सेल्समैन की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नगर के मोहल्ला लालबाग अंगूरों वाली मस्जिद के पास निसार खां का परिवार रहता है। उसका पुत्र सेल्समैनी का काम करता था। वह दिल्ली से सामान लाकर दुकानदारों को वितरित कर अपने परिवार का पालन पोषण करता …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सड़क दुर्घटना में सेल्समैन की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नगर के मोहल्ला लालबाग अंगूरों वाली मस्जिद के पास निसार खां का परिवार रहता है। उसका पुत्र सेल्समैनी का काम करता था।

वह दिल्ली से सामान लाकर दुकानदारों को वितरित कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार की रात वह दिल्ली से सामान लेकर बस से घर लौट रहा था। सवारियां उतारने के लिए हापुड़ के समीप चालक ने बस को रोक लिया और सवारियां उतारने लगा।

इस दौरान कुछ यात्री नीचे भी उतर गए। जब परिचालक ने यात्रियों को बस में बैठने के लिए कहा तो अबरार ने बस में चढ़ने का प्रयास किया। लेकिन, उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय अबरार ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ें हैं। बताया जाता है कि अधिक रक्त बहने के कारण अबरार की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें:- लता जी के गीतों से गुलजार रहेगी धरती: कनकेश्वरी

संबंधित समाचार