गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी का प्रस्तावक बन डॉ. मंगलेश ने दाखिल किया नामांकन
गोरखपुर। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रस्तावक बन अब उनकी गैर मौजूदगी में भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। मंगलवार को योगी के लिए प्रस्तावक बनकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने उत्साह के साथ एक सेट नामांकन पत्र दाखिल …
गोरखपुर। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रस्तावक बन अब उनकी गैर मौजूदगी में भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। मंगलवार को योगी के लिए प्रस्तावक बनकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने उत्साह के साथ एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पूर्व सीएम योगी ने चार फरवरी को खुद दो सेटों में समाज के अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुल चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल होने है। तीन सेट जमा हो चुके हैं। एक और प्रस्तावक की तरफ से एक सेट नामांकन पत्र कल बुधवार को जमा होने की उम्मीद है। नामांकन के लिए अलग-अलग वर्ग से प्रस्तावकों का उत्साह गोरक्षपीठ की सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ा रहा है।
मंगलवार को शहर विधानसभा क्षेत्र से योगी के प्रस्तावक के रूप में सुपरिचित पैथॉलॉजिस्ट एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने पर्चा जमा किया। डॉ. मंगलेश न केवल चिकित्सकों बल्कि अपने कायस्थ समाज में भी खासे लोकप्रिय हैं। संस्कार भारती से जुड़कर उनके सामाजिक सरोकारों के निर्वहन को भी महानगर के लोग बखूबी जानते हैं। डॉ श्रीवास्तव गोरक्षपीठ के सामाजिक समरसता के अभियानों से भी जुड़े हुए हैं।
योगी आदित्यनाथ के लिए नामांकन पत्र जमा करने के बाद डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह व्यक्तिगत उनके लिए चिकित्सा जगत के लिए और कायस्थ समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें योगी जी जैसे व्यक्तित्व के चुनाव में प्रस्तावक बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। डॉ मंगलेश श्रीवास्तव के प्रस्तावक होने वाले सेट को आज जमा करने के बाद मंकेश्वर पांडेय प्रस्तावक के रूप में बुधवार को योगी आदित्यनाथ का पर्चा जमा करेंगे।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: पहले चरण की वोटिंग के लिए थमा प्रचार का शोर, 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 को होगा मतदान
