यूपी चुनाव: जगदीशपुर सीट की सपा उम्मीदवार रचना ने बदला पाला, थामा भाजपा का दामन
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के एक ही दिन में दो घोषित प्रत्याशी पार्टी छोड़कर किसी दूसरे दल में शामिल हे गये। मंगलवार को श्रावस्ती जिले की मटेरा सीट से सपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रमजान के कांग्रेस में शामिल होने के बाद देर शाम अमेठी जिले की जगदीशपुर सीट से सपा उम्मीदवार रचना कोरी ने भारतीय …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के एक ही दिन में दो घोषित प्रत्याशी पार्टी छोड़कर किसी दूसरे दल में शामिल हे गये। मंगलवार को श्रावस्ती जिले की मटेरा सीट से सपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रमजान के कांग्रेस में शामिल होने के बाद देर शाम अमेठी जिले की जगदीशपुर सीट से सपा उम्मीदवार रचना कोरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय के बयान में बताया गया कि पार्टी की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने जगदीशपुर (अमेठी) सीट से सपा की घोषित प्रत्याशी रचना कोरी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। वह सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य थीं।
वहीं लक्ष्मीकांत ने ट्वीट से इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर रचना कोरी, प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी, 184-विधानसभा-जगदीशपुर प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला सभा, समाजवादी पार्टी, पूर्व सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उ0प्र0 ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इससे पहले रमजान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। श्रावस्ती जिले के भिनगा निवासी रमजान 2012 से 2017 तक श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक रहे हैं। वह 2017 के विधानसभा चुनाव में मात्र 445 मतों से हार गये थे। रमजान को कांग्रेस ने श्रावस्ती सीट से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर से चंद्रशेखर ने किया नामांकन, मायावती को लेकर कही यह बात
