रामपुर : जिले में पांच लाख दिए जलाकर मतदाता जागरूकता की जगाई अलख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में पांच लाख दिए जलाकर 14 फरवरी को मतदान करने के लिए लोगों ने मतदाता जागरूकता की अलख जलाई। गांधी समाधि स्थल 10200 दीपों से जगमगा उठा। जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में भी मतदाता जागरूकता दीप जलाकर लोगों ने अपने मताधिकार के …

रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में पांच लाख दिए जलाकर 14 फरवरी को मतदान करने के लिए लोगों ने मतदाता जागरूकता की अलख जलाई। गांधी समाधि स्थल 10200 दीपों से जगमगा उठा। जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में भी मतदाता जागरूकता दीप जलाकर लोगों ने अपने मताधिकार के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना का संदेश दिया।

तमाम तहसीलों, ब्लॉकों और गांव-गांव में लोगों ने दीप जलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। शाम ढलते ही पूरा जिले में स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने दीप जलाए। गांधी समाधि पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह समेत स्कूली बच्चों ने दीप जलाकर पांच लाख दीपकों को प्रज्जवलन का आगाज किया।

जिला अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद आम जनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी लोकतंत्र के इस उत्सव में भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। मतदाताओं में व्यापक जागरूकता लाकर जनपद में पूर्व में होने वाले मतदान की तुलना में इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में निसंदेह सफलता प्राप्त होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी दमनप्रीत कौर ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सचिव और अन्य ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों की देखरेख में मतदाताओं की भागीदारी करायी गयी है और उन्हें दीपक जलाने के महत्व के बारे में बताया गया।

ये भी पढे़ं:- मुरादाबाद : रिश्तेदार बन साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 16 हजार

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विवेकानंद ने बताया कि रामपुर शहर के सभी 43 वार्डों में से प्रत्येक वार्ड में 500 दीपक प्रज्वलित करने के लक्ष्य को पूरा किया गया। इस प्रकार पूरे नगर पालिका क्षेत्र में 21 हजार 500 दीपक जलाए गए और गांधी समाधि पर 10200 दीपक जलाए गए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी दमनप्रीत कौर, बीएसए कल्पना सिंह सहित अन्य अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार