बरेली: राजस्व के आड़े आएंगी शहर में खुली शराब की दुकानें
बरेली,अमृत विचार। शहर में खुली शराब की दुकानों पर बीडीए कार्यवाई करेगा। इसके लिए शराब की दुकानों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। यदि कार्यवाई हुई तो राजस्व प्रभावित होना तय है। शहर में कई शराब की दुकानें बिना कामर्शियल नक्शा पास हुए खोल दी गई हैं। कुछ तो ऐसी जगह खुली हैं जिनका …
बरेली,अमृत विचार। शहर में खुली शराब की दुकानों पर बीडीए कार्यवाई करेगा। इसके लिए शराब की दुकानों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। यदि कार्यवाई हुई तो राजस्व प्रभावित होना तय है। शहर में कई शराब की दुकानें बिना कामर्शियल नक्शा पास हुए खोल दी गई हैं। कुछ तो ऐसी जगह खुली हैं जिनका कोई नक्शा ही पास नही हैं।
जोड़-तोड़ करके पहले बनाई गई दुकानों में शराब की दुकानों को खोल दिया गया है। अब जब डाउन टाउन पर कार्रवाई हुई तो शहर की सभी शराब की दुकानों की चेकिंग करने की बात होने लगी है। जानकारों का कहना है कि बार खोलने के लिए तो भवन का नक्शा कामर्शियल में पास होना जरूरी है।
लेकिन शराब की दुकानों का क्या नियम है इस तरह का कोई मामला सामने आया नहीं तो बीडीए को भी नियमों को खंगलना पड़ेगा। साथ ही बीडीए ने यदि शराब की दुकानों पर कार्रवाई की तो सरकार के राजस्व पर भी आंच पड़ सकती है। ऐसे में अभी नियमों की जानकारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
प्यार के इजहार का दिन ‘Propose Day’, दिल की बात जुबां पर आई
