मुरादाबाद : सड़क हादसे में राणा शुगर मिल के गार्ड की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, भगतपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव उदावाला निवासी ताराचंद पुत्र खूबचंद  बुधवार की सुबह  राणा शुगर मिल बेलवाड़ा ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही वह नकटपुरी और पटपुरी मोड़ पर पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की …

मुरादाबाद, भगतपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव उदावाला निवासी ताराचंद पुत्र खूबचंद  बुधवार की सुबह  राणा शुगर मिल बेलवाड़ा ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही वह नकटपुरी और पटपुरी मोड़ पर पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते भगतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौत की सूचना सुनकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार