फर्रुखाबाद: किशोर की हत्या कर शव खेत में फेंका, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। जिले के नवाबगंज क्षेत्र में एक किशोर की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नवाबगंज कस्बा के चिकन वाली गली निवासी राजवीर जाटव के 13 साल की पुत्र राजू की 6 फरवरी को हत्या कर दी गयी थी और …

फर्रुखाबाद। जिले के नवाबगंज क्षेत्र में एक किशोर की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नवाबगंज कस्बा के चिकन वाली गली निवासी राजवीर जाटव के 13 साल की पुत्र राजू की 6 फरवरी को हत्या कर दी गयी थी और उसके शव को एक बोरी में बंद कर गांव के पास सरसों के खेत में फेंका गया था।

उन्होंने बताया कि इस वारदात के सिलसिले में पुलिस ने चिकन वाली निवासी सत्यपाल, अहिवरन उर्फ पप्पू, रोहित और पुष्पेन्द्र को आज गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की बोरी, सफेद गम्छा, डण्डा भी बरामद किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ में हत्या के पीछे जमीन विवाद का मामला सामने आया है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें- UP Election 2022: कल से शुरू होगी पहले चरण के लिए वोटिंग, इन जिलों की 58 सीटों पर होगा मतदान

संबंधित समाचार